गोंडा।स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के अनन्य शिष्य सोहम महाराज के नेतृत्व में वजीरगंज कस्बा स्थित आश्रम सहित अन्य स्थानों पर 5 सौ से अधिक यथार्थ गीता का निःशुल्क वितरण किया गया।
फाल्गुन पूर्णिमा के मौके पर स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में स्वामी जी के शिष्य सोहम महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि यथार्थ गीता जीवन की सभी चुनौतियों के शमन का मार्ग प्रशस्त कर प्राणीमात्र को शांति के साथ मुक्ति का मार्ग सुगम करती है। उन्होंने कहा कि यथार्थ गीता का अध्ययन करने के साथ इसे आत्मसात करने पर बल दिया। इसके पहले अखंड गीता का पाठ किया गया। 24 घंटे चले यथार्थ गीता पाठ को दयाशंकर द्विवेदी, अशोक कुमार, ओम, शिवकुमार, अंजनी शुक्ल, आशीष द्विवेदी, रामसिंह मौर्य आदि ने वरवचन किया। समापन पर भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान यथार्थ गीता का निःशुल्क बितरण किया गया। वहीं बालेश्वरगंज, जमुनहा मझरेती, में भी निःशुल्क गीता बांटी गई। सोहम महाराज ने बताया कि आश्रम के वाहन से अयोध्या में अब तक यथार्थ गीता डेढ़ करोड़ प्रति का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है।

