कर्नलगंज,गोण्डा।गोण्डा-लखनऊ हाईवे पर चल रही लोडर ट्रक में एकाएक बीच सड़क पर आग लग गई। जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।और कुछ समय के लिए हाईवे पर आवागमन भी बाधित हो गया।सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया।
घटना कर्नलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत गोण्डा-लखनऊ हाइवे पर स्थित शिवानी ट्रांसपोर्ट के सामने की है।शुक्रवार को सड़क पर जा रही लोडर ट्रक में लटक रहा तार विद्युत पोल से लोडर ट्रक में छू गया।जिससे चलती वाहन में आग लग गई।बताया जाता है कि वाहन में कबाड़ लदा था।तार छू जाने से लोडर ट्रक में आग लग गई।जिससे सड़क के दोनों ओर काफी देर तक आवागमन बाधित हो गया।सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने आग पर काबू पाया।घटना में कोई जनहानि का नुक़सान नहीं हुआ है।

