गोंडा।बीपी इंटर कॉलेज पटखौली मसकनवा के एनसीसी कैडेट द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाली गई जिसमें कमान अधिकारी सुनील कपूर द्वारा उपलब्ध कराए गए मतदाता जागरूकता से संबंधित बैनर व पंपलेट मतदाताओं को वितरित किए गए ।इस दौरान रैली में शामिल कैडेटों ने लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया।
प्रधानाचार्य खरभान वर्मा ने कहा कि शत- प्रतिशत मतदान कराना एनसीसी कैडेट की जिम्मेदारी है। एनसीसी कैडेट अपने पास-पड़ोस, गांव, कस्बे व शहर में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए सक्रिय रहें।विद्यालय के प्रशासक मनोज कुमार यादव ने कहा कि आज हमे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुंचाना है।एनसीसी एन.ओ. मनोज कुमार वर्मा ने एनसीसी कैडेटों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने का आह्वान किया।इस मौके पर राधेश्याम पांडेय ,संजय वर्मा,मोहम्मद शाहिद,दीपक गुप्ता,रोहित जायसवाल,प्रियंका,कोमल निधि,प्रतिभा आदि मौजूद रहे ।

