गोन्डा।नशा मुक्ति के लिए केन्द्र व राज्य सरकार युवाओं को नशा मुक्ति के लिए विज्ञापनो और अन्य प्रचार प्रसार के माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।वहीं गोंडा के रामाकान्त चौबे काफ़ी दिनों से नशा मुक्ति के लिए युवाओं को जागरूक करने का कार्य कर रहे है।
रविवार को ग्राम सभा रमवापुर गोविंदा में बच्चों और युवाओं के साथ एक समूह के माध्यम से रैली निकाल कर ग्राम वासियो के युवाओं को नशा न करने का सन्देश दिया।और नशा से होने वाले अनेक बीमारी व परिवार बिखरने की विशेष जानकारी देते हुए कहा की नशा से मुक्त रहोगे तो स्वास्थ्य और सुन्दर जीवन जीएंगे। अगर जिंदगी को बचाना है और परिवार व बच्चो की जिंदगी बचानी हो तो नशे से खुद दूर रहो और बच्चो को दूर रखो। नशा एक अभिशाप के तरह पुरे भारत में जड़ फैला रहा है जिसको रोकने के लिए सरकार तमाम तरह के उपायों को अजमा रही है। जिससे आने वाली पीढ़ी की भविष्य सुधार जाऐ। मैनेजर रमाकांत चौबे का यह बहुत ही अच्छा व सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।श्री चौबे का कहना की भारत ज़ब तक नशा मुक्त नहीं हो जाएगा तब तक ये प्रयास हम लोग निरंतर करते रहेंगे।छोटे छोटे बच्चे हमारे देश के भविष्य है जो मदिरा पान,तम्बाकू,गुटखा, अन्य कई प्रकार के नशे बचने हेतु जागरूक किया। नशा मुक्ति अभियान का पहला दिन था ग्राम वासियो द्वारा इस महान कार्य की भरसक सरहना किया गया और कुछ लोगो ने ये भी कहाँ की हमारे बच्चो को यह नारा श्री चौबे जी ने दिया है कि” सिगरेट और शराब नहीं चलेगी, नहीं चलेगी चिप्पड, भाँग और अफीम,नहीं चलेगा”। इस नशा मुक्ति अभियान रैली मे सौरभ पाण्डेय ,मोहित शुक्ला सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे।

