कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय तहसील में तैनात कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत कर्नलगंज ग्रामीण (कलहंसन बरवालिया) निवासी संग्रह अमीन मुरारी का देर रात निधन हो गया।उनके निधन की सूचना पर एसडीएम विशाल कुमार, नायब तहसीलदार कर्नलगंज व अन्य तहसील के अधिकारी,कर्मचारी व नात रिश्तेदारों के साथ तमाम लोगों मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।
संग्रह अमीन मुरारी ने कर्नलगंज तहसील में अर्दली के पद से सेवा की शुरुआत कर संग्रह अमीन तक का सफर तय किया। इसी बीच गंभीर बीमारी से ग्रस्त होकर अस्वस्थ हो गए। बताया जा रहा है कि काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच इलाज के दौरान शनिवार रात को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे व तीन बेटियों से भरा परिवार हैं। मृतक के सभी बच्चे अभी अविवाहित हैं, जो अनाथ हो गये हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

