गोण्डा।सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से बलरामपुर फाउंडेशन द्वारा अनेकों सामाजिक कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को तहसील कर्नलगंज में जनता दर्शन कक्ष का जीर्णोद्धार व 100 गायों के लिए सीमेंट शेड का निर्माण कार्य कराया गया। वहीं चारा,पानी के लिए सीमेंटेड नाद का निमार्ण भी कार्य कराया गया।जिसकी अध्यक्षता जिला मुख्य विकास अधिकारी एम0 अरूनमौली ने की।
लोकार्पण गौ माता सेवाधाम प्रमुख व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। बलरामपुर फाउंडेशन के सौजन्य से जिले में लगातार कई सामाजिक कार्य कराए जा रहे हैं। उक्त कार्य की सराहना प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भूरि- भूरि की जा रही है। गौ माता सेवा धाम के प्रमुख ने कहा कि गर्मी बरसात और ठंडी में गौ माता को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था जिसको देखते हुए बलरामपुर फाउंडेशन ने गांव आश्रय का निर्माण कार्य कराने के साथ ही पानी व चारा के लिए 100 सीमेंटेड नाद भी बनवाया गया है।जिससे गौ माता छत सहित खाने-पीने में काफी सहूलियत मिलेगी।उन्होंने कहा कि गौ सेवा मानव धर्म परम धर्म है। मिर्जापुर चीनी मिल संदीप अग्रवाल मुख्य महाप्रबंधक,पवन कुमार चतुर्वेदी महाप्रबंधक गन्ना,मुकेश कुमार झुनझुनवाला,प्रशासनिक अधिकारी सौरभ गुप्ता व प्रकाश सिंह मौजूद रहे।महाप्रबंधक संदीप अग्रवाल,महा प्रबंधक चीनी मिल मिर्जापुर ने कहा कि स्वर्गीय पदम मीनाक्षी सरावगी संस्थापक बलरामपुर चीनी मिल समूह की मानव जीवन उत्थान के विचारों को साकार करते हुए जनहित में लगातार कार्य किया जा रहा है।

