ऊधम सिंह नगर,खटीमा।बुधवार को मदरसा गौसिया अरबी कॉलेज खटीमा में 23 वां पैग़ामें हक़ कॉन्फ्रेंस व जश्ने दस्तारबंदी को लेकर बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में मदरसा के सभी स्टाफ मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मौलाना इरफानुल हक़ क़ादरी ने कहा कि मदरसा गौसिया का 23 वां सालाना पैग़ामें हक़ कांफ्रेंस दो द्विसीय यानि 1 और 2 मार्च को होगा। उक्त कॉन्फ्रेंस में देश के मशहूर स्कॉलर,अदीब, शायर और धार्मिक गुरु तशरीफ ला रहे हैं। कांफ्रेंस में मुख्य रूप से ग्रांड मुफ्ती ऑफ इंडिया मुफ्ती असजद रज़ा खान बरेली शरीफ, खानकाहे वाहिदिया के सज्जादा नशीन सैयद हुसैन मियां बिलग्राम शरीफ, मुफ्ती गुफ़रान मॉरीशस, मुफ्ती अफज़लुल क़ादरी साउथ अफ्रीका, मुफ्ती आशिक हुसैन कश्मीरी, मौलाना जाहिद रज़ा रुद्रपुर, मुफ्ती आकिल साहब बरेली शरीफ आदि तशरीफ ला रहे हैं
उक्त कॉन्फ्रेंस में देश और विदेश के साथ ही इलाकाई दर्जनों विद्वान तथा हजारों लोगों के जमा होने की संभावना है। मौलाना कादरी साहब ने अपने संबोधन मे कहा की सभी वॉलिंटियर अपने-अपने काम को बखूबी अंजाम देना है। साथ ही वक्ताओं से विशेष अनुरोध किया गया की वे सियासत तथा किसी की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ कोई भी वक्तव्य नहीं देना है।
इस मौके पर मदरसा गौसिया के मौलाना अमानुल हक़ क़ादरी,मौलाना सकलैन मंजरी, मुफ्ती मुहाफिज़ रज़ा मिस्बाही, मुफ्ती अयाज़ मंजरी, हाफिज़ ज़फ़रुददीन अजहरी, हाफिज़ इरशाद अहमद मुशाहिदा, मास्टर खालिद हुसैन, मास्टर चुम्मन और जनाब मुहम्मद अफ़ज़ल साहब आदि मौजूद रहे।

