गोंडा।रविवार को राजा देवी बक्श सिंह अवधराज महाविद्यालय डुमरियाडीह में स्व० वीरेंद्र सिंह सभागार में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 689 स्मार्टफोन छात्र-छात्राओं को दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री व विशिष्ट अतिथि बाबूलाल शास्त्री मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री शास्त्री ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया।छात्रों को स्मार्टफोन देते हुए कहा कि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ के बारे में विस्तार से बताया और युवाओं को स्मार्ट फोन के सदुपयोग के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम का समापन प्रबंधक रमेश प्रताप सिंह ने मौजूद अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का संचालन डॉक्टर पवन कुमार नंदा ने किया।इस मौके पर कालेज के सभी स्टाफ व भाजपा नेता जनार्दन तिवारी,वेद प्रकाश दुबे मौजूद रहे।

