नवाबगंज,गोंडा।कृषि विभाग द्वारा आयोजित ब्लाक स्तरीय किसान गोष्ठी में शनिवार को विकासखंड नवाबगंज के दुर्जनपुर गांव में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि वेदप्रकाश दुबे विधायक मनकापुर प्रतिनिधि ने किया । वैज्ञानिक और आधुनिक खेती अपनाने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक खेती करके किसान अपनी आय बढ़ा सकता हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ शिवशंकर चौधरी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने मिलावटी उर्वरकों की पहचान के बारे में जानकारी दी।

डॉ रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर जायद में दलहनी फसलो की खेती, ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई, हरी खाद की खेती, नैनो उर्वरकों का पर्णीय छिड़काव, मोटे अनाज और प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ दिनेश कुमार पांडेय कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने सूरन की खेती, प्रवीन कुमार प्रभारी राजकीय बीज भंडार नवाबगंज ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना, रोहित कुमार सहायक कृषि विकास अधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, अन्न भंडारण हेतु कोठरी, कृषि रसायन सम्बंधित जानकरी दी।वीरेंद्र कुमार यादव बीटीएम कृषि विभाग ने बताया कि कृषि विभाग की वेबसाइट यूपी एग्रीकल्चर डाट काम पर कृषि यंत्रों के अनुदान हेतु पंजीकरण करा सकते हैं। कृषि प्रदर्शनी में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, इफको, गन्ना विकास विभाग, एग्रो स्टार से कमलेश चौधरी, एग्रीजंक्शन इफको से मोहम्मद शकील अहमद, पारलेजी से तिलकराम गुप्ता, महिला स्वयं सहायता समूहों आदि ने प्रदर्शनी में स्टॉल लगाकर कृषकों एवं कृषक महिलाओं को खेती से सम्बंधित जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक तकनीकी प्रबंधक दीपक सिंह, ग्राम प्रधान मोहम्मद इलियास, प्रगतिशील कृषक अकील मोहम्मद आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन तिलकराम गुप्ता ने किया। किसान मेला में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में कृषकों एवं कृषक महिलाओं ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी की बारीकी से जानकारी हासिल की।

