गौरा चौकी,गोंडा।विकासखंड बभनजोत मुख्यालय गौरा चौकी में निशुल्क दिव्यांग सहायता उपकरण शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत जीवन सहायता उपकरण बांटा गया।समारोह कार्यक्रम में 150 लोगों को निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण किया गया।यह सभी उपकरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को द्वारा किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने शुभारंभ करके अपने हाथों से दिव्यांग सहायता उपकरण दिया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है सभी वर्गों तथा हर क्षेत्र में साहसी कार्य किया है। कोई दिव्यांग बिना उपकरण के नहीं रहेगा यह सरकार की प्राथमिकता है ।
इस अवसर पर सोहरथ वर्मा मंडल अध्यक्ष बभनजोत,विक्रम वर्मा, आई.टी.सेल.भाजपा ,सुरेंद्र सिंह कनिष्ठ प्रबंधक एलिम्को, अमरनाथ एलिम्को, अमरनाथ पांडेय प्रधान, महबूब हसन,मधुप सिंह, राजेन्द्र वर्मा, हुकुम सिंह, एडियो पंचायत बभनजोत रहे।

