इक़बाल शाह
गोण्डा।छपिया क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना में वांटेड चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार बभनान रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। छपिया घटना के दोनों आरोपी घटना वाले दिन से ही फरार चल रहे थे।
शनिवार को जिले की पुलिस ने छपिया थाना क्षेत्र के महोलीखोरी गांव में हुई घटना से संबंधित फरार दो आरोपियों दुर्गेश यादव व विकास यादव को बभनान रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। बताया जाता है कि बीते 13 फरवरी को थाना क्षेत्र के गांव में एक मांगलिक कार्य हो रहा था। जहां टिन शेड लगाने को लेकर गांव के ही पड़ोस से विवाद हो गया। जिस पर पड़ोसी फौजी गब्बर ने अपने साथियों संग मिल पिस्टल से फायर कर दिया था। जिसमें मौके पर एक महिला की मौत व 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। जिस पर मौके पहुंच पुलिस ने एक आरोपी गब्बर को गिरफ्तार कर लिया बाकि अन्य नामजद फरार चल रहे थे। जिस पर एएसपी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण में सीओ मनकापुर राजेश सिंह व छपिया पुलिस की टीम ने शनिवार को फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

