इक़बाल शाह
गोण्डा।शुक्रवार जिला कांग्रेस भवन में पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शहर अध्यक्ष रफीक रैनी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कार्यक्रम कर अजय रस्तोगी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने अपनी अपनी बात रखी।

जिले के कांग्रेस भवन में शुक्रवार को शहर अध्यक्ष रफीक रैनी की अगुवाई में एक कार्यक्रम रखा गया। जहां कांग्रेस के आलाकमान ने अजय रस्तोगी को पिछड़ा वर्ग से प्रदेश सचिव बनाया है। नवनियुक्त कांग्रेस के पदाधिकारी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हम सबको एक जुट होकर कांग्रेस के हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी कांग्रेसी एक परिवार है। ऐसे में इस तानाशाह सरकार के खिलाफ हम सभी को मजबूती के साथ मुकाबला करना है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि अजय रस्तोगी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने से हम सभी लोगों को अपनी बात प्रदेश स्तर पर पहुंचाने के लिए आसानी होगी। उन्होंने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए जिले के कांग्रेसी भारी संख्या में शामिल होकर उसे सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार देने वाले फैसले की सराहना किया। कार्यक्रम में मनोनीत किए गए अजय रस्तोगी का कांग्रेस भवन में आए सभी कांग्रेसियों ने उनका फूलमलाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई। प्रमोद मिश्रा ने अपनी बात रखते हुए उन्होंने प्रदेश सचिव को माला पहनाकर मिठाई खिलाई। इस अवसर पर जलील अहमद, मो.अहमद फारुकी, ज्ञानचंद श्रीवास्तव, मोबीन खां, सगीर खान, जैनुल आबदीन, बेबी मिश्रा, राम किशुन आजाद, प्रद्युम्न शुक्ला, किशन लाल, प्रवीन रस्तोगी, अंकित रस्तोगी, इमरान, इरफान आदि रहे।

