गुलाम जीलानी बेग/शर्फुद्दीन खान हशमती
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन बलरामपुर के विकासखंड रेहरा बाजार इकाई के ग्राम पंचायत परसिया स्थित किसान युनियन कार्यालय पर राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ग्रामीण भारत बंद आयोजन किया गया किसानों ने कृषि व मजदूरी का काम बंद कर कार्यालय पर धरना दिया प्रदर्शन किया।

किसानों को सादुल्लाह नगर पुलिस ने नजर बंद रखा तीन बजे किसानों का भारत बंद को लेकर धरना समाप्त हुआ। भारत बंद में राजबहादुर शर्मा जिला उपाध्यक्ष बलरामपुर, गृषेंद्र प्रताप श्रीवास्तव जिला सचिव, राम उग्रह वर्मा संगठन मंत्री ,गुरु प्रसाद वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, दुखराम ब्लॉक उपाध्यक्ष ,राजेश्वरी प्रसाद वर्मा ,मोहम्मद उमर ,रामहेत ,राम उजागर कश्यप ,बाबूराम , राम तीरथ विश्वकर्मा ,शिवप्रसाद यादव, झिनका ,राम महेश ,जमुना प्रसाद, लाल मुन्नी कश्यप ,अमृता देवी ,फारूक ,महबूब अली ,क्षेत्रम जायसवाल सहित मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता को थाना सादुल्लाह नगर पुलिस द्वारा परसिया कार्यालय पर नजर बंद किया गया , किसानों ने जय जवान , महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहे ,राकेश के जिंदाबाद ,नरेश टिकैत जिंदाबाद जय जवान जय किसान के नारे लगाए।

