गुलाम जीलानी बेग/शर्फुद्दीन खान हशमती
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।रेहरा बाजार बलरामपुर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कोशल्य योजनार्तगत विकास खण्ड रेहराबाजार परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन व्लाक प्रमुख पंकज सिंह चौहान और बीडीओ मनोज कुमार शर्मा ने दीपप्रज्जवलित कर व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया।

चयनित लाभार्थीयो को नियुक्ति पत्र सौंपकर उज्ववल भविष्य की कामना की, रोजगार मेले में 430 लाभार्थीयो ने पंजीकरण कराया 291 को चयनित किया गया 60 लाभार्थीयो को मुख्य अतिथि व अधिकारियो ने मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौप दिया,रोजगार मेले मे 10 प्रतिष्ठित कम्पनियो के प्रतिनिधि मौजूद रहे,चयनित अभ्यर्थियों को 13500 से 20000₹ प्रतिमाह मानदेय पर नियुक्त किया गया इस अवसर पर आशीष भूषण ,महेन्द्र सिंह ,लालजी गुप्ता ,केडी यादव ,मनोज ,एडीओ पंचायत इरफान उल्ला खाँ,रामकरन मिश्रा,पवन सोनी,अजय श्रीवास्तव, अरविंद मिश्र, मुहम्मद नईम,साहेब राम मौजूद रहे।

