विल्सन रिज्वी
वजीरगंज,गोंडा।गुरुवार को मनकापुर विधानसभा क्षेत्र की
ग्राम पंचायत करदा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर पीडीए पखवाड़ा मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला सचिव जयसेन सिंह ने की। श्री सिंह ने कहा की पीडीए एक ऐसा जन समूह है जो हर वर्ग व पिछड़े वर्ग के लोगों को एक साथ जोड़ने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो हर समाज के गरीबों, मजलूमों की आवाज उठाने का काम कर रही है। लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार कान में तेल डालकर बैठी हुई है। उसे गरीबों, मजदूरों, नौजवानों, किसानों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों और आम जनमानस से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार केवल धर्म के नाम पर पीडीए समाज को बांटने का काम कर रही है। जबकि केंद्र व प्रदेश सरकार भर्ती कर रही है। उस भर्ती में केवल पूंजी पतियों का बोलबाला है। और पीडीए समाज का कहीं अता पता नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार केवल पूंजी पतियों की सरकार हैै।
बढ़ती हुई महंगाई और प्रदेश में बढ़ते हुए आपराधिक मामले आए दिन देखने को मिलते हैं। जिससे अब देश व प्रदेश की जनता ऊब चुकी है। 2024 लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को हराने का काम करने जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष एहसान अहमद ने किया। बैठक में राम फेर, शैलेंद्र सिंह,अर्चना देवी,शाकिर अली, मुबारक अली, पप्पू गुप्ता, जफर अली, मोहम्मद आसिफ, जगदीश, साबिर अली,सुनील कुमार,मिथिलेश कुमार कोरी, विजय पासवान रहे।

