गोंडा।गुरुवार को कांग्रेस भवन में राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से महाराष्ट्र तक चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को यूपी में प्रवेश करने पर यात्रा के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने बताया की पांच न्याय जिसमें युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिक न्याय को लेकर 16 फरवरी को यात्रा चन्दौली से यूपी में प्रवेश करेगी जो वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ ,अमेठी ,रायबरेली, लखनऊ, कानपुर देहात, कानपुर शहर ,जालौन ,उरई ,झांसी होकर मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। पहली यात्रा 16 से 26 फरवरी तक यूपी में होनी थी। बोर्ड परीक्षा को लेकर यह यात्रा अब 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश छोड़ देगी।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा 10 साल अन्याय कालपर पुस्तिका जारी किया गया। जिसमें सरकार द्धारा, बेरोजगार, किसान, महिला, श्रमिक के लिए सरकार द्वारा किए गए कामों बढ़ती महंगाई के साथ ही सामाजिक भाईचारा बिगड़ने का जिक्र किया गया है।
इस मौके पर पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह , प्रवक्ता शिव कुमार दुबे , पूर्व अध्यक्ष तरुण पटेल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान, अरविन्द शुक्ला, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष राहुल सचान, वसीम सिद्दीकी, अनुराग ओझा, राम जनक वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह, अतीक खान, आलम खान, राम सिंह, जरनिल हयात, हरीराम वर्मा, गुलाब चौधरी, सलमान ख़ान, आशु सचान की मौजूदगी रही।

