नवाबगंज,गोंडा।पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा व पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ में मां भारती के चित्र पर भारतीय सेवा के पूर्व कर्नल के० सी० मिश्रा व स्वामी चिन्मयानंद महाराज ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ।

नंदिनी नगर महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जुपिटर चिल्ड्रन एकेडमी व टैगोर मेमोरियल पब्लिक स्कूल तरबगंज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार गुप्ता ने किया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के प्रभारी सुरेंद्र सिंह पूर्व सैनिक ने की। कार्यक्रम के संयोजक पं० परशुराम शर्मा ने सैनिक सम्मान समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में कटरा कुटी धाम के महंत स्वामी चिन्मयानंद महाराज ने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में हमारा कर्तव्य यह होना चाहिए कि हम उस सैनिक के साथ तथा उनके परिवार के साथ ऐसा व्यवहार करें कि आने वाली कई पीढि़यों तक कोई भी व्यक्ति सैनिक बने तो उनके मन में ये भाव रहे कि देश के लोग उसे अपना परिवार का सदस्य मानते है । भारतीय सेना के पूर्व कर्नल के सी मिश्रा ने कहा कि देश की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले सैनिकों का सम्मान करने के लिए हम सभी को तैयार रहना चाहिए। पूर्व सूबेदार पं परशुराम शर्मा ने कहा कि देश सेवा के लिए अपना तन मन धन न्योछावर करने वाले सैनिकों का सम्मान हर भारतीय की जिम्मेदारी है । इस मौके पर सूबेदार आर०के० पांडे , सुरेंद्र ,नायक आर०एन० सिंह ,सूबेदार शिव प्रताप ,राइफलमैन नरेंद्र देव सिंह ,नायक हेमंत कुमार सिंह ,नायक कामता मिश्रा ,सूबेदार आर सी उपाध्याय , हवलदार दिनेश कुमार ,भवानी प्रसाद, डॉ० अरुण सिंह ,ओमप्रकाश गुप्ता, चंद्र किशोर शास्त्री,डॉ० कुमार रहे।

