गौरा चौकी,गोंडा।बभनजोत में विकास खंड में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत ब्लाक में द्वितीय चरण का रोजगार मेला लगा। मेले में 99 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, वहीं 80 बेरोजगार लोगों को ऑफर लेटर दिया गया है।

मंगलवार को बभनजोत विकासखंड में द्वितीय चरण का रोजगार मेला लगा। मेले में सबसे पहले प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल व खंड विकास अधिकारी अंकित वर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मेंले का शुभारंभ किया।सुबह 11:00 बजे रोजगार मेला में बेरोजगार युवक व युवतियां धीरे-धीरे एकत्र होने लगी। देश व सूबे की 5 प्राइवेट कंपनियों के डेस्क लगे थे। बेरोजगारों को प्राइवेट कंपनियों ने अपना-अपना रजिस्ट्रेशन फार्म जमा करवाए। जिला समन्वयक कौशल विकास आदर्श जायसवाल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फ्री है। जितना भी रजिस्ट्रेशन हुआ है सबका प्लेस मेंट जल्द ही किया जाएगा। द्वितीय चरण के लगे रोजगार मेले में 99 बेरोजगार लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसमें 80 बेरोजगार युवक , युवतियों को ऑफर लेटर अलग-अलग 5 कंपनियों ने दिया है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल व खंड विकास अधिकारी अंकित वर्मा ने अपने हाथों से बेरोजगार युवक युवतियों को ऑफर लेटर दिए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन गोंडा के अधिकारी कर्मचारी व बभनजोत ब्लॉक के अधिकारीयों व कर्मचारीयों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

