गोंडा।मंगलवार को केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर 1837 प्रमुख व्यक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। सदस्यता लेने वालों में सभासद, प्रधान, बीडीसी मेंबर की संख्या 126 है।सदर विधानसभा मिलन समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने 210 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिसमें 7 नगर पालिका सभासद 8 बीडीसी मेंबर व 6 ग्राम प्रधान शामिल हैं।
नगर पालिका गोंडा के सभासद प्रकाश आर्य हीरु, वैभव नारायण, अभिषेक मिश्रा,अरविंद सोनी,शशांक श्रीवास्तव,मिथुन कौशल,कमलेश कुमारी प्रमुख रही।पार्टी के पूर्व जिला मंत्री धर्मेंद्र कुमार पांडे, पूर्व नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र पाठक को भी पुनः भाजपा की सदस्यता ली है।शक्ति बंदन कार्यक्रम के निमित्त जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रत्येक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मातृशक्ति प्रतिभा किया। मातृशक्ति को संबोधित करते हुए गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि भारत में आजादी के बाद से ऐसा पहली बार हो रहा है, कि देश की मातृ शक्ति अपने आप को गौरवान्वित व सम्मानित महसूस कर रही है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मातृशक्ति के सम्मान में किया जा रहे कार्यों से मातृशक्ति में आशा एवं उम्मीद जगी है।
विधानसभा तरबगंज में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह व विधायक प्रेम नारायण पांडे द्वारा सदस्यता दिलाने का कार्य किया गया।
मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में विधायक विनय कुमार द्विवेदी व गोंडा सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने सदस्य्ता दिलाई। गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा द्वारा अपने क्षेत्र में सैकड़ो लोगो को सदस्यता दिलाई।मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने सदस्यता दिलाई ।
कर्नलगंज विधायक अजय कुमार सिंह करनैलगंज विधानसभा में सदस्यता एवं शक्तिबंधन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
भाजपा के इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर, जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे, अर्जुन प्रसाद तिवारी,जिला मंत्री विनय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू, जिला मंत्री रंजीत श्रीवास्तव ने बढ़ चढ़ भागीदारी निभाई।

