गोंडा।मंगलवार को जिले के शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। महेश पुर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वन्दना पटेल ने दूरभाष पर यूपी लाइव टाइम 24×7 को बताया कि बसन्त पंचमी के दिन स्कूल में अवकाश घोषित है। जिससे बच्चों की विशेष मांग पर एक दिन पहले ही बसन्त पंचमी पर किए जाने वाले कार्यक्रम को आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में शिक्षक व छात्र-छात्राओ के सहयोग से विद्यालय को गुब्बारे व फूल मालाओं से सजाया गया है। वहीं एक छात्रा को सजा संवार कर मुकुट पहना कर देवी का रूप दिया गया है। वहीं चार अन्य छात्राओं को पीले वस्त्र धारण कराकर झांकी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस कार्य क्रम को सफल बनाने में छात्रा रिशा, अनीशा, कुमकुम, रूचि, पायल ने अहम भूमिका निभाई, विद्यालय की अन्य छात्र- छात्राएं व अध्यापकों ने भी खूब सहयोग किया है।

