इक़बाल शाह
गोण्डा।मामूली विवाद को लेकर छपिया में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका सहम सा गया। टिनशेड लगाने को लेकर की गई फायरिंग में जहां एक महिला की मौके पर मौत हो गई। तो वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिले की जीरों टॉलरेंस कानून व्यवस्था की पोल खोलती इस घटना से लोगों में खौफ का माहौल पैदा हो गया। घटना को देख मौके पर एसपी समेत तमाम पुलिस के अधिकारी पहुंचे। जहां एक को गिरफ्तार कर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

मंगलवार छपिया थाना क्षेत्र के महोलीपूरे गांव में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक व्यक्ति ने अपनी खुद की पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक को मौत के घाट उतार दिया तो वहीं 5 लोगों को घायल। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गांव में शादी विवाह का कोई कार्यक्रम होना था। जिसमें एक पक्ष टिनशेड लगाने लगा रहा था। तभी गांव का ही दूसरा पक्ष उसका विरोध करने लगा। जिस पर दोनों के बीच कुछ कहासुनी होनै लगी। जिस पर एक पक्ष के राज कुमार यादव उर्फ गब्बर ने बगैर कुछ सोचे समझे खुद की पिस्टल निकाल ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिस कारण वहां मौजूद एक महिला की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना एसपी को लगते ही तत्काल एसपी विनीत जायसवाल मय टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फौरन घटना स्थल पर पहुंच जांच किया। जिसमें फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा घटना की जांच की जा रही है कि आरोपी के पास मौजूद पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।


