गौरा चौकी,गोंडा।आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार महिला शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रोत्साहित कर रही है। इन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला शक्ति सम्मान समारोह मंगलवार को मसकनवा फार्म हाउस पर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा रहे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। तभी से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गये हैं ।
33% भाजपा सरकार ने महिलाओं को आरक्षण दे कर आत्मनिर्भर बनाने का एक ठोस कदम उठाया है। देश व सूबे में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है। आधी आबादी को आगे आने को योजना चला कर महिलाओं को सशक्त बनाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है । महिला शक्ति केंद्र, महिलाओं के लिए बंपर नौकरियां, स्वयं सहायता समूह राशन की दुकानों में महिलाओं का आरक्षण महिला, पीएसी बटालियन ,उज्ज्वला योजना ,वर्किंग मोमेंट हॉस्टल स्कीम ,लड़कियों के लिए कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह को रोजगार सृजन, महिला समृद्धि योजना आदि योजना चला कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
इस मौके मुख रूप से निती श्रीवास्तव नोडल अधिकारी, अभय श्रीवास्तव जिला संयोजक, कमलेश पांडे, विक्रम वर्मा,लक्ष्मी जयसवाल, जितेंद्र पांडे, राजन सिंह, बृजेश प्रताप नारायण सिंह, रमाकांत तिवारी,धर्मेंद्र पाठक, विनय यादव लोकसभा विस्तार, भूपेश मिश्रा,विनय वर्मा, मनमोहन, विश्वनाथ वर्मा, सोनू पांडे समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

