वीरेंद्र सिंह सेंगर
मुरादगंज,औरैया।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाअध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को गाँव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत बूथ नम्बर 224 फतेहपुर करम ग्राम पंचायत, मण्डल मुरादगंज के मण्डल उपाध्यक्ष हरपाल सिंह ठाकुर रहे, ग्राम पंचायत के सम्मानित लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी, बूथ की बूथ समिति व पन्नाप्रमुखों के साथ बैठकर आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की अपील की। और सुझाव भी दिये, नये मतदाता व कोर वोटर्स से भी सम्पर्क किया, वहीं बूथ समिति व ग्रामीणों को नमो एप भी डाउनलोड करवाया, जिसमें मुख्य रूप से बूथ के अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी एवं ग्राम पंचायत की समस्त सम्मानित जनता जनार्दन बड़े ही उत्साहपूर्वक गांव चलो अभियान कार्यक्रम में उपस्थित रही।
मंडल उपाध्यक्ष हरपाल सिंह ठाकुर की ए पंक्तियां सुन उपस्थित जनसमुदाय ने तालियों से स्वागत कर आभार व्यक्त किया:-
विकास की देश मे अब तूफ़ानी आँधी चले ।
अहिंसा के पुजारी भाई नरेन्द्र मोदी की चले ।
बेटियां भी आगे बढ़े देश का नाम रौशन करे ।
विदेशों में भी देश की न्यू भारत वाली पहचान बने।
जो ऐसी तकनीक लाते हैं खोटे सिक्के को कड़क नोट करें।

