गोंडा।जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलावल देवरिया के ग्राम प्रधान पर हमला बोल दिया। जब प्रधान अपने गांव में बन रही नाली का कार्य देख रहे थे। दबंगों ने एक राय होकर प्रधान की पिटाई कर दी। ग्राम प्रधान ने धानेपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है।
ग्राम प्रधान मुजीब खान ने बताया कि गांव में स्थित तालाब को गांव के कुछ लोग अपना बता रहे हैं। वो नाली बनाने का विरोध करते चले आ रहे हैं। रविवार को जैसे ही कार्य स्थल पहुंचे, कि वहां पहले से ही मौजूद दर्जनों लोग ने उनपर टूट पड़े और लात घुसो से पिटाई कर दी। ग्राम प्रधान मुजीब खान वहां से भाग कर थाने पहुंचे और पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि नाली निर्माण में लगने वाली सामग्री को पहुंँचाने वाले वाहन का किराया देने कार्यस्थल पर अपनी ऑटो कार से पहुंच लेबर और मिस्त्री से जानकारी लेने लगे तभी करीब दर्जन पर लोग लाठी डंडे से लैस होकर वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर लोगों को इकट्ठा होता देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। जाते-जाते दबंगों ने नवनिर्मित नालियां तोड़ दी।इस मामले में प्रधान मुजीब खान ने कलीम,सुकरूल्ला उर्फ निब्बर,अतिकुर्रहमान, रफीउल्लाह अशफाक सिराज उर्फ गप्पी,इसरार अली,वारिस अली व तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है।इस संबंध में प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

