गोंडा।शिक्षा क्षेत्र रुपईडीह के प्राथमिक विद्यालय गौसिया पीले ईंट व घटिया सामग्री से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सरकार भले ही लाख दावे करे लेकिन उसके मंसूबे पर विभागीय अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। जबकि सरकार योजनाओं को गांव तक पहुंचाकर विकास करने का खाका तैयार तो कर ली है, लेकिन जिम्मेदार उसे परवान नहीं चढ़ने देना चाहते हैं।
ताजा मामला जिले के विकास खंड रूपईडीह की ग्राम पंचायत गौसिहा का है। जहां प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां रात के अंधेरे में नहीं बल्कि दिन के उजाले मे पीले ईंट को मिक्स करके घटिया क्वालिटी का मटेरियल मसाला बनाकर दीवाल का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने मसाले व ईंट को कैमरे में कैद किया। मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि निर्माण में सात एक के मसाले का प्रयोग किया जा रहा है। विद्यालय में साफ-सफाई की जगह गंदगी ने ले रखा है। सफाई कर्मी दो-दो महीने पर कहीं एकाक बार ही आता है। इस बाबत प्रधान प्रतिनिधि से बात की, तो उन्होंने गंदगी को स्वीकार किया और कहा कि सफाई कर्मी का दो माह का वेतन रोका गया है। इस संबंध में बेशक शिक्षाधिकारी ने कुछ कहने के बजाय चुप्पी साध ली।

