गोण्डा।जनपद गोण्डा के शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज स्थित तुर्काडीहा बाजार के माँ यशोदा पब्लिक स्कूल मे दिनांक 03 फरवरी 2024 को वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम मे छात्रों के नृत्य प्रस्तुति को देख श्रोताओं की तालियों से पूरा पण्डाल गुंजायमान हो उठा। मनमोहक प्रस्तुति के चलते छात्र व छात्राओं ने खूब वाहवाही बटोरी।

बताते चलें कि वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन व वंदना से किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य शत्रुहन सिंह द्वारा मां सरस्वती की पूजा आरती की गई, उसके बाद मुख्य अतिथि तौर पर पहुंचे सीएचसी वजीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 आशुतोष शुक्ला के हाथों कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। देश भक्ति गीतों पर छात्रों द्वारा किये गए मनमोहक नृत्य ने श्रोताओं को तालियां बजाने के लिए विवश कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा। सरस्वती बन्दना के बाद स्वागत गीत की प्रस्तुति हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लोगों का हजूम देखने को मिला। इस दौरान करिश्मा, आँचल, खुशबू, ललिता, काजल, कृतिका, अनुस्ख़ा ,लकी आदि लड़कियों ने वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया और श्रोताओं की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक उपेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य स्वतंत्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 आशुतोष शुक्ला, डॉ0 सत्येन्द्र सिंह,महेन्द्र बक्श सिंह प्रधान,सफर अली ,ठाकुर प्रशाद सिंह, मोहम्मद सहीद,मोहम्मद इज़हार,सत्रुघ्न सिंह , अशीष सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, अम्बिका सिंह व रविंद्र सिंह मौजूद रहे।

