इमरान अहमद
गोंडा।शुक्रवार की शाम दिल्ली से बिहार जा रही बरौनी क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन एक नवजात की किलकारी से उस वक्त गूंज उठी जब ट्रेन में यात्रा कर रही महिला का प्रसव पीड़ा होने पर आरपीएफ ने ट्रेन में सफ़र कर रही महिला यात्रियों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया।

जानकारी के अनुसार बिहार के सारण जिले के वटमलिया गांव निवासिनी प्रियंका(30) अपने पति धीरज सिंह के साथ दिल्ली में रहती है।शुक्रवार को गर्भवती प्रियंका अपने पति व परिजनों के साथ दिल्ली से बिहार अपने घर बरौनी क्लोन एक्सप्रेस से जा रही थी। तभी ट्रेन के कोच S-1 में यात्रा कर रही प्रियंका को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी।जिस पर परिजनों ने इसकी सूचना ट्रेन के कोच अटेंडेंट को दी,जहाँ तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया।

तब तक ट्रेन गोंडा ज़िले के मनकापुर रेलवे स्टेशन पर पहुँचने वाली थी।सूचना मिलते ही मनकापुर आरपीएफ निरीक्षक उदय राज ने 108 एंबुलेंस को फोन किया।और ट्रेन को मनकापुर स्टेशन पर रुकवाया।लेकिन महिला के पति ने महिला को ट्रेन से उतरने में असमर्थता जताई।इसके बाद आरपीएफ व 108 एंबुलेंस पर तैनात कर्मियों ने महिला यात्रियों के सहयोग से पीड़ित महिला का ट्रेन में ही सुरक्षित प्रसव कराया।महिला ने एक बेटे को जन्म दिया।ट्रेन में नवजात की किलकारी गूंजते ही सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया।इस दौरान मनकापुर स्टेशन पर ट्रेन लगभग 30 मिनट तक खड़ी रही।सकुशल डिलीवरी होने के बाद जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ होने पर आधे घंटे के बाद ट्रेन को मनकापुर से विहार छपरा के लिए रवाना किया गया।

