हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर।जनपद बलरामपुर पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में गुरुवार को एक सादे मगर गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक परदेशी को विदाई दी गई। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण का परिचय देते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति प्राप्त की।
विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने उन्हें उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री परदेशी जैसे अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी विभाग की गरिमा बढ़ाते हैं।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

