कर्नलगंज,गोंडा।कर्नलगंज में जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था को समर्पित ‘करनैलगंज रसोई घर’ का भव्य उद्घाटन 11 अगस्त सोमवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा।
कर्नलगंज क्षेत्र के मलौना निवासी समाजसेवी विनय पाण्डेय की प्रेरक पहल के तहत शुरू की जा रही इस रसोई में केवल 10 रुपये में भरपेट पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। हुजूरपुर मोड़, लखनऊ रोड स्थित इस रसोई घर की स्थापना का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। उद्घाटन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। विनय पाण्डेय का कहना है कि यह सेवा दया नहीं,बल्कि समाज का दायित्व है। स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर उत्साह है और कई वर्गों ने सहयोग का आश्वासन दिया है। ‘करनैलगंज रसोई घर’ जनसेवा की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

