बगहा।बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के बगहा पुलिस जिला के बगहा नगर थाना क्षेत्र के मेहुड़ा गांव में शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने दो घरों में लाखों की चोरी कर लिया है। बता दे कि चोरी की खबर मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। नगर थाना थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि संदीप राव एवं अर्जुन राव के घरों में चोरी की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के लोगों को लिखित आवेदन देने को बोला गया है। आवेदन मिलने के साथ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जाएगी।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार संदीप राव के घर अलमीरा एवं पेटी तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 30 लाख के जेवर और 6 लाख नगदी की चोरी की है। वही अर्जुन राव के घर करीब पांच लाख की चोरी हुई है। गांव में जैसे ही चोरी की खबर मिली तो आस पास के लोगों का हुजूम दोनो के दरवाजे पर जमा हो गई और चोरी को लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही चोरी का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

