बगहा।बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में महावीर झंडा को लेकर नगर थाना में शनिवार को शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में एमएलसी भीष्म सहनी,एसडीएम गौरव कुमार,एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, बीडीओ प्रदीप कुमार, सीओ नर्मदा श्रीवास्तव, नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार समेत नगर के अन्य लोग शामिल रहे।इस दौरान एमएलसी भीष्म सहनी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम बगहा के लोग हैं। हम एक दूसरे के साथ सभी त्यौहार मनाते आए हैं। आगे भी हमें यह सिलसिला जारी रखना है।
एसडीएम ने कहा कि पर्व को शांति पूर्वक संपन्न करना है। इसके के लिए नियम बनाए गए हैं,रूट निर्धारित किया गया है। इसका पालन करना अनिवार्य है। वही एसडीपीओ ने कहा पुलिस सभी जगह पर दंडाधिकारी के साथ मौजूद रहेगी। सादे लिबास में भी पुलिस तैनात रहेगी। रात को जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। जैसे मोहर्रम के समय था। डीजे और शस्त्र प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। नगर थानाध्यक्ष ने सबको एक दूसरे के साथ शांतिपूर्वक गंगा-जमुनी तहजीब के साथ महावीरी झंडा त्योहार संपन्न कराने की बात कही। बीडीओ ने भी लोगों को संबोधित करते हुए शांति पूर्व त्यौहार मनाने पर बोल दिया। बैठक में राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह,मनोज सिंह, मुन्ना सिंह मोबिन अंसारी समेत दोनों समुदाय के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

