उतरौला,बलरामपुर।समग्र शिक्षा अभियान व समेकित शिक्षा के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड उतरौला के सभागार में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसके तहत दिव्यांगजनों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके प्रमाण पत्र बनाया गया।

103 पंजीकृत दिव्यांग बच्चों में 73 बच्चों का चिकित्सक टीम द्वारा परीक्षण किया गया। जिसमें 44 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया गया। 16 बच्चों को सीएमओ बलरामपुर व 12 बच्चों को केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर किया गया। रेफर किए गए बच्चों के अभिभावकों में मायूसी रही। शिविर में छह से 18 वर्ष तक वर्ग के दिव्यांग बच्चों के एक दिवसीय मेडिकल असेसमेंट कैंप में विशेषज्ञों चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों को मिलने वाली सरकार से सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। स्पेशल एजुकेटर शैलेश पांडे ने बताया कि शिविर में 103 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन हुआ था जिसमें 73 लोगों का परीक्षण करने के बाद 44 लोगों का प्रमाण पत्र बनाया गया। स्पेशल एजुकेटर शाह मोहम्मद, सुमन त्रिपाठी, बीआरसी सहायक अमित श्रीवास्तव, अतुल कुमार, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।

