गोण्डा।जिले में खरगुपुर पुलिस के रौब का मामला प्रकाश में आया है।जहां एक तरफ थाना क्षेत्र का व्यक्ति अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। तो वहीं खेत में डायल 112 पुलिस पहुंच व्यक्ति को थाने पर ले आई। जहां थाने की पुलिस ने उसे जबरन 6 घंटे थाने पर ही बैठाए रखीं।
घटना खरगुपुर क्षेत्र के लोनावा दरगाह गांव के निवासी इश्तियाक नाम के व्यक्ति के साथ घटित हुई है। जिसको लेकर पीड़ित व्यक्ति ने मंगलवार को एसपी से मिल कार्यवाही की मांग की है। शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि उसका अपने ही भाई पट्टीदार से भूमि को लेकर रंजिश चली आ रही है। जिसको लेकर विपक्षी आए दिन उसे परेशान किया करते है। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन भी है। उसका कहना है कि वह 18 जुलाई को अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। तभी विपक्षी उसे धान बैठाने से रोका और डायल 112 को बुलाकर पुलिस की धमकी देते हुए उसे मारा पीटा भी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी एक भी न सुन उसे थाने पर ले आई। जहां उसे 6 घंटे तक थाने पर ही बैठाए रखा। आरोप है कि पुलिस ने उससे छोड़ने के नाम पर 6 हजार रुपया भी ले लिया। जिसको लेकर उसने एसपी से विपक्षियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

