बगहा।बिहार के पश्चिमी पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों के बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री संजय झा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पहुंचे वाल्मीकि नगर। इस दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोलते हुए तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि जिसे बोलने का तरीका नहीं आता वह देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है।

दरअसल वाल्मीकि नगर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि पीएम मोदी जिस देश में भी जाते हैं वहां सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाते हैं। वहीं इसके विपरीत “विपक्ष में बैठा एक युवा नेता जिसे बोलने का तरीका नहीं आता वह देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है। ललन सिंह ने उस नेता के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें सुप्रीम कोर्ट को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी। जिसे बाद में कोर्ट ने माफी मांग कर स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी पूरा नहीं होगा। वहीं आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हाल ही में पटना के खेमका हत्याकांड के मास्टरमाइंड को संरक्षण देने वाली पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में विपक्ष को पहले से ही पता होता है कि कहां और कब अपराध होने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सरकार की छवि खराब करने के लिए अपराध करवाता है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले नेताओं को मिसाइल में बैठाकर पाकिस्तान भेज देना चाहिए, ताकि वे खुद देखें कि सर्जिकल स्ट्राइक कितनी दूर तक पहुंची। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत 18 जुलाई को मोतिहारी के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री की जनसभा से पहले आयोजित किया गया था। भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता जनसभा में बड़ी भीड़ जुटाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। नेताओं ने डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए पुनः सरकार बनाने की अपील की।

