बगहा।बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज द्वारा शनिवार की देर शाम को आगामी श्रावणी मेला-2025 के लिए वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटों का निरीक्षण किया गया और आगामी श्रावणी मेला 2025 को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा,थानाध्यक्ष वाल्मीकि नगर और अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
एसपी सुशांत कुमार सरोज ने आगामी श्रावणी मेला 2025 के दौरान क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र,वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के घाटों और मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनात करने और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।उन्होंने श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं एवं कांवरियों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक इंतजाम करने को कहा साथ ही कांवरियों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही उनकी सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं होनी चाहिए। एसपी ने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर बगहा पुलिस अलर्ट मोड में हैं साथ ही श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित अनुभव प्रदान करना बगहा पुलिस की जिम्मेदारी हैं। एसपी ने श्रावणी मेला के दौरान आमलोगों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की गतिविधियों एवं शांति व्यवस्था को भंग करने वाले असामाजिकतत्वों के बारे में स्थानीय थाने या गस्ती गाड़ी को त्वरित सूचित करना सुनिश्चित करेंगे ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सकें।

