इमरान अहमद
गोण्डा।शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोण्डा जिले के मनकापुर कोट आएंगे।जहाँ वो केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिँह के आवास मनकापुर कोट जाकर पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री राजा आनंद सिँह को श्रद्धांजली अर्पित करेंगें।
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।सब कुछ आल-इज-बेल दिखाने के लिए प्रशासन सड़क व नालियों क़ी साफ-सफाई से लेकर पेड़ों क़ी रंगाई,कटाई तक कराने में जुटा हुआ है।मुख्यमंत्री क़ी नजर में कहीं कोई खामियाँ ना दिखाई पड़ जाए, खामियों में से कमियाँ हटाया जा रहा है।जिस राह से सीएम आदित्यनाथ का काफ़िला गुजरेगा उस राह पर साफ-सफाई कर चमकाया जा रहा है।सड़क पर से गड्ढे भरे जा रहें हैं,सड़क किनारे लगी झाडियों को हटाया जा रहा है,तो पेड़ो को रंग-रोगन किया गया है।
आपको बता दें क़ी सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह 10:30 बजे गोरखपुर से हेलिकॉप्टर के द्वारा मनकापुर स्थित आरपी इंटर कॉलेज मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेंगे।यहां से वे कार के माध्यम से सांसद गोण्डा व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के आवास पहुंचकर पूर्व सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा आंनद सिँह को श्रद्धांजली देंगें।

