इमरान अहमद
मनकापुर।शुक्रवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ गोण्डा के सांसद व राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिँह के निवास मनकापुर कोट पहुँचे, जहाँ उन्होंने सांसद के दिव्यगंत पिता व पूर्व मंत्री राजा आनंद सिँह को श्रद्धांजलि दी।साथ ही मुख्यमंत्री ने परिवार से मुलाक़ात कर अपनी संवेदना व्यक्त क़ी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़नखटोला सुबह करीब 11:50 पर मनकापुर के आरपी स्कूल के मैदान में बने हैलीपेड पर उतरा।जहाँ से वह कार में सवार होकर मनकापुर कोट पहुचें।मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फ़ोर्स चप्पे चप्पे पर मौजूद रही।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मनकापुर कोट में तय कार्यक्रम से अधिक समय करीब 40 मिनट तक शोक संतप्त परिवार के साथ बिताए।उन्होंने पूर्व सांसद राजा आंनद सिँह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
आपको बताते चलें क़ी गोण्डा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिँह उर्फ़ राजा भईया के पिता कुंवर आंनद सिँह का बीते 7 जुलाई को निधन हो गया था।कुंवर आंनद सिँह को यूपी टाइगर के नाम से भी जाना जाता था,वह देवीपाटन मंडल के ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के जाने-मानें नेता थे।वह चार बार के सांसद रहे।साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार में क़ृषि मंत्री भी रहे।एक समय था जब कुंवर आंनद सिँह का जिले क़ी राजनीति में तूती बोलती थी।राजा आनंद सिँह का कांग्रेस से गहरा नाता रहा है।उन्होंने अपनी राजनीती क़ी शुरुआत भी कांग्रेस पार्टी से ही क़ी थी।वह 1971,1980,1984 और 1989 में कांग्रेस के टिकट से गोण्डा लोकसभा के सांसद चुने गए।मनकापुर रियासत क़ी बागडोर सँभालने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।सियासत में मजबूत होने के बाद भी वह बेहद सादगी पसंद इंसान थे।आख़री बार वह 2012 में गौरा विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने।जिसके बाद उन्हें सपा सरकार में क़ृषि मंत्री बनाया गया।वर्ष 2017 के बाद उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया।और फिर कभी राजनीति में नहीं गए।

