बगहा। बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के विरोध को लेकर एनएच 727 बेतिया व गोरखपुर मुख्य में महागठबंधन कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने चुनाव आयोग और एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि बुधवार को पूरे बिहार में विपक्षी पार्टियों ने बिहार बंद और चक्का जाम का आह्वान किया है।
इसी कड़ी में बगहा में भी विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए, पहले जुलूस निकाला गया, पैदल मार्च कर फिर मुख्य सड़क जाम किया गया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आरोप है कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाये जाने की साज़िश चल रही है, जिससे लाखों मतदाता प्रभावित हो सकते हैं। क्योंकि बिहार 70% बाढ़ प्रभावित पिछड़ा इलाका है लिहाजा जो दस्तावेज या कागजात मांगे जा रहें हैं वह दें पाना सबके लिए मुमकिन नहीं है लिहाजा सरकार और इलेक्शन कमीशन 2024 के मतदाता सूचि के हीं आधार पर 2025 विधानसभा चुनाव करवाए नहीं तों देश में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव एक साथ करवाए जाएँ। बताया जा रहा है की मतदाता सूचि पुनरीक्षण कार्य को लेकर महागठबंधन का विपक्ष इसे लोकतंत्र पर हमला बता रहा है और निष्पक्ष पुनरीक्षण की मांग किया जा रहा है। यहीं वजह है की महागठबंधन के नेता और कार्यकर्त्ता चिलचिलाती कड़ी धूप में भी चक्का जाम कर अपने विरोध जता रहें हैं। इस अवसर पर दीपक यादव, तुफैल अहमद, जावेद अख्तर उर्फ मुन्ना, उमेश गुप्ता, जयेश मंगल सिंह उर्फ जय सिंह समेत अन्य महागठबंधन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

