बगहा।बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनता दल यूनाइटेड के द्वारा मंगलवार की सुबह नगर के मलपुरवा में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बगहा के मलपुरवा में निकाली गई, जिसका नेतृत्व विधान पार्षद सह जदयू जिलाध्यक्ष भीष्म सहनी ने किया। वहीं सांसद वाल्मीकि नगर सुनील कुमार भी रैली में शामिल रहें। इनके साथ पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, निवेदिता मिश्रा, मुन्ना सिंह, विजय पांडेय, राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारीगण शामिल रहें।
साइकिल रैली के माध्यम से जदयू कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक करने का संदेश दिया और अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भागीदारी की अपील की साथ ही अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की बात कहीं। उपरोक्त नेताओं ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता का योगदान अनमोल है। इस रैली का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने साइकिल रैली का स्वागत करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जदयू की इस पहल की सराहना की। सभी मतदाता पुन निरीक्षण में सभी को सहयोग करने फार्म भरने की बात को लेकर जागरूक किया गया।

