इमरान अहमद
गोण्डा।मंगलवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गोण्डा जिले के मनकापुर पहुचे।जहाँ वो पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री आंनद सिँह के निधन उपरान्त उनके आवास मनकापुर कोट पहुंचकर श्रद्धांजली दी।इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि पूर्व मंत्री आनंद सिंह का पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित रहा है।वे कई बार के सांसद और पूर्व मंत्री रह चुके थे।बड़ो पदों पर रहने के बावजूद वे हमेशा जनता से जुड़े रहे।पाठक ने कहा कि कीर्तिवर्धन सिंह उनके मित्र हैं।वे राजा आनंद सिंह की विरासत को आगे बढ़ाते हुए गरीब जनता के साथ खड़े हैं।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री मनकापुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे,जहाँ उन्होंने सीएचसी का निरिक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधा संवाद कर उनका हाल चाल लिया और सीएचसी में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाएं,दवाओं की उपलब्धता,सफाई व्यवस्था, चिकित्सकों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जांच किया।निरीक्षण के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने मण्डलीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की,जिसमें देवीपाटन मण्डल के सभी जनपदों गोंडा,बहराइच,बलरामपुर और श्रावस्ती के स्वास्थ्य अधिकारियों से रूबरू हुए।
मिडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री विपक्ष पर हमलावर हुए।उप मुख्यमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।उनकी सरकार में गुंडागर्दी,अराजकता चल रही थी। सपाई लोगों का दुकान और मकान कब्जा कर रहे थे।उन्होंने आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर सबसे बेहतर है,इस सरकार में सभी लोगों की आमदनी बढ़ी है,प्रदेश में लगातार औद्योगीकरण हो रहा है।

