उतरौला,बलरामपुर।जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के अध्यक्षता में तहसील दिवस में आयोजित की गई।समाधान दिवस में कुल 47 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
उतरौला तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे।जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने मातहतों को निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्र का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण ढंग से होना चाहिए।भूमि सम्बन्धी विवाद के हल के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारित करें।समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी सभी शिकायतो का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करें और शिकायत कर्ता की शिकायत का मौके पर हल निकाले।
तहसील दिवस में सपा नेता एजाज़ मलिक ने उतरौला कस्बे में मुंसिफ मजिस्ट्रेट कोर्ट से आलिफ जोत जाने वाले मार्ग को पुनः निर्माण कराए जाने की मांग की है। दिए गए पत्र में कहा है कि ग्राम आलिफ जोत को जाने वाली मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिसका पुनर्निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है इसी तरह गांव के मोड़ पर बिजली का पोल झुका हुआ है बरसात के दिनों में हादसे का सबब बना हुआ है जिसे जनहित में बदलने की आवश्यकता है।सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार,परियोजना अधिकारी एसडीएम उतरौला,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला समाज कल्याण अधिकारी,सभी खण्ड विकास अधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

