बगहा।बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा जिला पुलिस जिला में नगर थाना परिसर में नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को मोहर्रम व महावीर झंडा शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों सहित जन प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की।

इस बैठक में वाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार, एसडीएम गौरव कुमार, एवं एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, प्रखण्ड बगहा एक बीडीओ प्रदीप कुमार शामिल है और लोगों को संबोधित भी किया। भाईचारे और सौहार्दपूर्ण दोनों त्योहारों को संपन्न कराने की बात कही। बैठक में सभी को दोनों त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने के लिए कई निर्देश दिए गए, स्पष्ट कहा कि मोहर्रम हो या महावीर झंडा दोनों त्योहारों में रात्रि में जुलूस निकालने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। हथियारों के प्रदर्शन और डीजे पर भी प्रतिबंध रहेगा। सभी को अपने-अपने रीति रिवाज भाईचारा के साथ शांतिपूर्वक दोनों पर्व को मनाने की बात सभी ने कही। इसके साथ ही भेदभाव व हिंसा, अफवाह आदि से बचने कि बात कहीं गई। सभी को बताया गया कि सभी जगह दडा अधिकारी और पुलिस तैनात किये जाएंगे। इतना ही सादे लिबास में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। असामाजिक तत्वों पर हिंसा या उपद्रव करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की करने की बात कहीं गई। शाम में दोनों त्योहार में जुलुस निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध हैं। सभी जनप्रनिधियों सहित गणमान्य लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए। इस बैठक में पूर्व सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम, सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता उप सभापति प्रतिनिधि रवि शंकर गुप्ता, मनोज सिंह, मुन्ना सिंह, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद तैयब, मोबीन अंसारी, परवेज आलम, इजहार सिद्दीकी, राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह, वार्ड पार्षद संजय यादव, एएसआई एकतेदार अहमद, एसआई उत्पल कांत ऋषिकांत कुमार, अन्य पुलिस बल समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

