बगहा।बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में बुधवार को लंबी प्रतीक्षा के बाद झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिली है।इसके पूर्व सोमवार को भी बारिश हुई थी। जिससे खेतों में नमी हो गई है, जो किसान पंपसेट बोरिंग से अपने खेतों में धान की रोपनी कर रहे थे,गन्ना की फसल को सिंचित कर रहे थे, महंगा डीजल का उपयोग हो रहा था अब उनको इससे राहत मिली है।
सोमवार के बाद बुधवार की हुई बारिश के बाद अब किसान अपने-अपने खेतों में रोपनी करने लगे हैं। गन्ना कि फसलों में यूरिया डालते किसान नजर आ रहे हैं। किसानों के लिए बारिश अमृत साबित हो रही है। बतादे कि झमाझम बारिश के साथ ही किसान अपने अपने खेतों में गिराए गए बिचड़े को निकाल कर अपने खेतों में धान कि रोपनी भी आरंभ कर दिया है। किसानों में इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाकर ताक रहे थे, इंद्रदेव मानव रूठ गए थे लेकिन अब बुधवार को उनकी नजरे- इनायत किसान सहित सभी लोगों को मिली। हालांकि कुछ किसानों ने बताया कि उर्वरक नहीं मिल रहा है, कुछ लोग उर्वरक का कालाबाजारी भी कर रहे हैं। झमाझम बारिश में गर्मी से स्कूली बच्चे बारिश में स्नान करते हुए विभिन्न मुद्राओं में दिखाई दिए। इस बारिश से सभी लोगों में प्रसन्नता है। हालांकि दूसरी और नगर परिषद क्षेत्र में जल जमाव से भी लोगों को परेशानी हो रही है।

