गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।वन महोत्सव के अवसर पर रेहराबाजार क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष पहल करते हुए व्यापक पौधरोपण और पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। रामलाल सिंह बालिका इंटर कॉलेज में ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान और रेंजर संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पाकड़, पीपल और बरगद सहित कुल 200 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान 500 पौधों का वितरण भी किया गया।

इसी क्रम में हनुमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज में भी वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां रेंजर और विद्यालय प्रबंधक डा. रजत वर्मा ने विद्यार्थियों को सागौन, शरीफा, पाकड़, पीपल, बरगद, आम, सहजन, बहेड़ा, चकरसिया सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए। इस अवसर पर फॉरेस्टर अमरेश चौधरी, वन दरोगा आशीष सिंह, अब्दुल मुईद, मोहम्मद अफजल, कैलाश नाथ शुक्ला एवं वन रक्षक सतेंद्र यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों एवं छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और पौध संरक्षण के प्रति उत्साह देखने को मिला।

