बगहा।बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में उत्तर प्रदेश व नेपाल सीमा पर स्थिति बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के वर्तमान प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अशाेक कुमार तिवारी की जगह वरीय चिकित्सक डॉ. एसपी अग्रवाल को सिविल सर्जन बेतिया ने प्रभारी उपाधीक्षक नियुक्त किया है।
अपने पत्र में सीएस विजय कुमार ने लिखा है, कि वर्तमान प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अशाेक कुमार तिवारी ने पत्र लिखते हुए अपनी अस्वस्था को लेकर जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को 18 जून को लिखा था कि अस्वस्था के कारण इस पद से मुझे मुक्त किया जाये। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी के मंतव्य प्राप्त करते हुए वरीय चिकित्सक डॉ. एसपी अग्रवाल को प्रभारी उपाधीक्षक के पद सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की शक्ति प्रदान किया गया। पत्र के निर्गत तिथि 30 जून से प्रभावी है। इसकी सूचना सभी संबंधित पदाधिकारियों को दी गई है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले डीएम धर्मेंद्र कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल का जांच किया था। जांच के दौरान ही प्रभारी उपाधीक्षक डॉ अशोक कुमार तिवारी ने पत्र लिखते हुए इस पद से मुक्त करने की बात कही थी।

