गोंडा।महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई गई।इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को बताते हुए कहा कि सब स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।शौचालय को साफ रखें, हमेशा हाथ साबुन से धोकर ही खाना खाए,सब्जियों व फलों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं।भोजन पूर्णता पका हुआ ही खाएं ।

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोलियों अनिवार्य रूप से करें। छूटे हुए बच्चों को भी दवाई लेने के लिए प्रेरित करें। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एबेंडाजोल अतिआवश्यक है। इससे पेट में पल रहे बैक्टीरिया खत्म हो जायेगी । बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एबेंडाजोल जरूरी है। इससे पेट में पल रहे बेड बैक्टीरिया खत्म होगा।इस अवसर पर सुग्रीव प्रसाद, चंद्रशेखर, अशोक कुमार, रंजीत कुमार, उमेश चंद्र गुप्ता, मोहम्मद यूनुस, लक्ष्मी नारायण मिश्र रहे ।

