पंश्याम त्रिपाठी
नवाबगंज,गोंडा।अयोध्या-बस्ती हाईवे पर बसा लोलपुर गांव में ताज ग्रुप आफ कंपनीज बनाने जा रही है एक भव्य और विशाल होटल। फाइव स्टार होटल बनाने को लेकर अयोध्या बाईपास के नजदीक लगभग दस एकड़ की जमीन खरीदने की हरी झंडी दी है। ताज ग्रुप व आईसीएचसीएल कंपनी की 11 सदस्यीय टीम ने जमीन का निरीक्षण कर मिटिंग प्रधान प्रतिनिधि सहित अन्य लोगों के साथ की। लगभग दो घंटे के मंथन के बाद विजिट टीम वापस गई ।

प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह ने बताया कि ताज ग्रुप अपने एक सहयोग कंपनी साथ मिलकर लगभग 10 एकड़ जमीन पर होटल बनाने जा रहा है।इसका निर्माण भारद्वाज ग्लोबल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड करेगी । लोलपुर गांव अयोध्या-बस्ती नेशनल हाईवे पर स्थित है । अब लोलपुर गांव में फाइव स्टार होटल बनने की कवायद चल रही है। होटल निर्माण समय से ही करीब दो हजार स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा व दस किलोमीटर आसपास के रह रहे लोगों को भी फायदा होगा । गुरुवार को ताज ग्रुप के अधिकारियों ने जमीन चिह्नित की। मुख्य रूप से ताज कंपनी के अधिकारी व लोलपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह, कंपनी के मालिक राहुल सिंह जिलाध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष, सिद्धार्थ नगर उपेंद्र प्रताप सिंह, यज्ञेश पांडेय,साकेत के पूर्व महामंत्री शैलेश पांडेय, कनकपुर गांव के समाजसेवी अंकित सिंह सिंह,रघुनायक शुक्ला, विनोद कुमार मिश्रा,महेश पांडेय,राम गोस्वामी, प्रमोद सिंह,दीपक सिंह,भल्लू यादव कुलदीप गुप्ता मनीष चौरसिया रहे।

