गोण्डा।रुपईडीह विकास खंड की ग्राम पंचायत फरेंदा शुक्ल निवासी मुकेश शुक्ला क्षेत्र में लगातार राम मंदिर का प्रसाद वितरण कर रहे हैं। श्री शुक्लि ने बताया की अबतक 20 गांवों में प्रसाद वितरण किया जा चुका है। क्षेत्र के बचे शेष गांवों में प्रसाद पहुंचाने की रणनीति बनाई गई हैं।

टीम के लोग लगातार लोगों तक प्रसाद पहुंचाने पर कार्य कर रहे हैं। प्रसाद वितरण को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। टीम में राम भक्त मुकेश शुक्ला उर्फ पिल्लू, अखिलेश तिवारी, राजेश तिवारी, सरहरा निवासी सुनील मिश्रा, सुधीर मिश्रा, प्रिंस तिवारी , अभय तिवारी, सेमरा निवासी अमर जीत वर्मा , विनोद वर्मा, शुभम वर्मा, मंजीत गौतम, रूपईडीह निवासी प्रिंस अवस्था, शिवम तिवारी शामिल हैं।

