गोंडा।निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केन्द्र हलधरमऊ के प्रांगण में गतिमान है। जिसमें बुधवार को मास्टर ट्रेनर व राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के द्वारा भाषा में आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका पर को विद्यलायों में शतप्रतिशत लागू करने की बात कही गई।जिसमें साप्ताहिक शिक्षण चक्र को कक्षा व कालांश वार फॉलो किया जाना है।सप्ताह में 1 से 4 दिन तक दक्षता आधारित कार्य 5 वें दिन पुनरावृत्ति तथा 6 वें दिन अकालन और रीमिडियल पर कार्य किया जाना है।

प्रशिक्षण के दौरान राखाराम गुप्ता के द्वारा शिक्षकों को बताया गया कि हमें अपने बच्चों के इकिगाई को पहचान कर कार्य करने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने मैं करूँ-हम करूँ-तुम करों पर चर्चा करते हुए कक्षावार प्रत्येक कालांश की रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षकों के द्वारा उक्त बिंदुओं पर समूह में पोस्टर तैयार करके प्रस्तुतीकरण किया गया।

प्रशिक्षण में शामिल पूजा कन्नौजिया, सोनम गुप्ता,अनिल कुमार तिवारी, सुरेश कुमार सिंह, अंजलि वर्मा, ऋचा सिंह भदौरिया,राम आशीष विश्वकर्मा,श्वेता सिंह तथा एआरपी में अभय जीत सिंह,मनोज कुमार,अनिल कुमार, मोहम्मद इरफान आदि सभी उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्रदान किये। खण्ड शिक्षा अधिकारी हलधरमऊ रियाज अहमद के द्वारा प्रशिक्षण में बताया कि सन्दर्भदाता के द्वारा बेहतर समझाया जा रहा है।

