गोण्डा।जिले के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इटियाथोक- बाबागंज रोड टूटकर गायब हो चुकी है। सड़क की जगह गड्ढा, कीचड व गन्दा पानी ही नजर आ रहा है। यह रोड अब लापता है जिसे आवर्धक लेंस लेकर मंगलवार को छात्र पंचायत के कार्यकर्ता मोहनपुर असिधा गाँव के पास खोजते नजर आये लेकिन उनको यहाँ पर सफलता नहीं मिली। मौके पर रहे राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा की करीब 20 किलोमीटर लम्बी यह सड़क गायब हो गई है आज हम लोग कड़ी मेहनत से इसको ढूंढे हैं लेकिन यह नहीं मिली है अगर माननीय मुख्यमंत्री जी को यह रोड मिल जाती है तो कृपया जनता को सूचना देने का काम करें या किसी आम व्यक्ति को यह रोड मिलती है तो छात्र पंचायत उसको ₹1100 इनाम के रूप में भी देगी व पूरी तरह से टूटकर ध्वस्त हो चुकी है। बरसात के बाद इसपर जगह जगह मौजूद गड्ढों मे कीचड व गन्दा पानी जमा हो गया है और यह अब सड़क नहीं बल्कि तालाब हो गई है। लोगो को आवागमन मे भारी समस्या आ रही है। उन्होंने बताया की हम लोगो ने आज यहाँ इस खराब व ख़त्म सड़क को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और आवर्धक लेंस लेकर सड़क को खोजने का प्रयास किया लेकिन सड़क नहीं दिखी।

शिवम पांडेय ने कहा की यह काफी व्यस्त सड़क है और रोज हजारों लोगो का आना जाना रहता है। इधर से अनेक विद्द्यालयों व कॉलेज के विद्द्यार्थियों और शिक्षकों सहित स्कूल के वाहनो का आवागमन रहता है। क्षेत्र के तमाम दूकानदार व आम जनमानस भी हरदिन इस टूटी फूटी सड़क का उपयोग करते है। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त रोड की वजह से वाहनो को भारी नुकसान हो रहा है और बाईक व साईकिल सवार राहगीर अक्सर गिरकर चोटिल भी हो रहे है। यह सड़क पिछले कई वर्षो से खराब है और इसका टेंडर भी कई बार निकला व रद्द हो चूका है। शिवम पांडेय ने कहा की हम इसके पूर्व में भी इस सड़क की समस्या को लेकर आंदोलन प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन प्रशासन निद्रासन में है और वह इस विषय पर ध्यान नहीं दे रहा है। हम सबकी सूबे के मुख्यमंत्री से जनहित मे मांग है की इस रोड को जल्द से जल्द बनवाया जाए। उन्होंने कहा की अगर हमारी यह मांग नहीं मानी गई तो हम लोग दिन प्रतिदिन इस रोड पर विभिन्न कार्यक्रम करते रहेंगे,जिसकी पूरी जिम्मेदारी गोंडा जिला प्रशासन की होगी।
इटियाथोक इटियाथोक बाबागंज मार्ग
समय- 11 साल से लापता
दूरी -20 किलोमीटर
इनाम की राशि- ₹1100
सभी ने इस दौरान प्रदर्शन कर जोरदार नारे भी लगाए। इस अवसर पर अभिषेक वर्मा,उमेश यादव,उमंग मिश्रा,रंजित पांडेय,राजेश मौरिया,शुभम आदि लोग रहे

